हो जाइए तैयार! PM मोदी ने अनाउंस की Pariksha Pe Charcha 2026 की डेट, कहा– जरूर देखिएगा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pariksha Pe Charcha 2026: जैसे-जैसे परीक्षाओं का समय नजदीक आ रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए सामने आए हैं. पीएम मोदी ने घोषणा की है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ का विशेष एपिसोड 6 फरवरी 2026 को प्रसारित किया जाएगा. इस बार कार्यक्रम को खास बनाते हुए प्रधानमंत्री ने सिर्फ दिल्ली तक सीमित न रहते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर छात्रों से सीधा संवाद किया है.

पांच शहरों में लगी ‘पीएम की क्लास’

सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पीएम मोदी ने जानकारी दी कि इस साल उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग (LKM) पर ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा-

‘जैसे-जैसे परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है! इस बार चर्चा देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली में हुई. हमेशा की तरह, मेरे युवा दोस्तों के साथ बातचीत करना और तनाव मुक्त परीक्षाओं पर चर्चा करना तरोताजा (Refreshing) करने वाला अनुभव रहा.’

डरना नहीं, डटकर सामना करना है

पीएम मोदी ने छात्रों के साथ अपने अनुभव को प्रेरक बताया. उन्होंने कहा, छात्रों का उत्साह और खुलापन देखने लायक था. इन सत्रों में पीएम ने तनाव मुक्त परीक्षा देने के टिप्स दिए. चुनौतियों से उबरने और संतुलन बनाए रखने पर बात की और छात्रों के भीतर आत्मविश्वास जगाने के गुर सिखाए.

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील

अपने सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों, विशेषकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को 6 फरवरी को प्रसारित होने वाले इस विशेष एपिसोड को देखने का निमंत्रण दिया है, ताकि वे भारत के युवाओं की सामूहिक भावना और ऊर्जा को देख सकें.

यह भी पढ़े: फार्मा कॉन्क्लेव 1.0: CM योगी बोले- हमने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस बीमारी को समाप्त कर दिया है

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version