Parliament Session: इस दिन शुरू होगा 18वीं लोकसभा का संसद सत्र, जानिए कब होगा स्पीकर का चुनाव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Parliament Session Date: लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के साथ एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार का गठन हो चुका है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रीपरिषद ने अपना कार्य भी संभाल लिया है. वहीं, अब लोगों की निगाहें 18वीं लोकसभा के संसद सत्र पर टिकी हुई है. जिसको लेकर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है. आइए जानते हैं कब हो रही संसद के नए सत्र की शुरुआत और कब होगा स्पीकर का चुनाव.

इस दिन शुरू होगा संसद का सत्र

दरअसल, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने नए लोकसभा के सत्र को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि, 24 जून से 3 जुलाई तक लोकसभा का पहला सत्र होगा जबकि 27 जून से 3 जुलाई तक राज्यसभा का पहला सत्र बुलाया जाएगा. संसद सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा. इस संक्षिप्त सत्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी अपनी नई मंत्रिपरिषद का संसद से परिचय भी कराएंगे.

इस दिन होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव

मोदी कैबिनेट 3.0 के शपथ ग्रहण और विभागों के बंटवारे के बाद अब संसद सत्र की तारीख तय हो गई है. वहीं, 27 जून से राज्यसभा का पहला सत्र बुलाया गया है. नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही इस सत्र में लोकसभा स्पीकर का भी चुनाव भी होगा.

Latest News

LPG Supply: होर्मुज में बढ़ा तनाव! भारत ने बढ़ाया एलपीजी उत्पादन, रिफाइनरियों को मिला बड़ा टारगेट

होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने LPG सप्लाई को सुरक्षित रखने की तैयारी तेज कर दी है. देश में LPG उत्पादन करीब 4,000 टन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है, जबकि अमेरिका से LPG आयात की हिस्सेदारी 53% तक पहुंच गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version