Kumbh Mela 2025: तुर्की की महिला को भाया सनातन धर्म, महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kumbh Mela 2025: आज 13 जनवरी से दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले ‘महाकुंभ 2025’ की शुरुआत हो चुकी है. महाशिवरात्रि के दिन इस सनातन पर्व का समापन होगा. आज पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का पहला स्नान है. सुबह 8 बजे तक लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. वहीं, मुस्लिम बहुल देश तुर्की की निवासी पिनार ने भी इस धार्मिक मेले में हिस्सा लिया और खुद को भारतीय संस्कृति से परिचित किया. पिनार ने संगम में स्नान भी किया.

सनातन धर्म की राह पर निकली पिनार

आज पौष पूर्णिमा के दिन पिनार ने भी अन्य श्रद्धालुओं के साथ संगम में डुबकी लगाई. माथे पर तिलग लगाकर पिनार ने सनातन धर्म की राह पर चलने का अनुभव लिया. इस दौरान पिनार ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ के बारे में अपने दोस्तों से सुना था और भारत आकर इसे देखने की इच्छा काफी समय से थी. भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुईं पिनार का कहना है कि महाकुम्भ का माहौल बड़ा दिव्य है. गंगा स्नान और संगम की रेत पर चलने का अनुभव कभी न भूल पाने वाला है. उन्होंने कहा कि यहां की ऊर्जा और वातावरण उन्हें भारतीय परंपराओं की गहराई को समझने का मौका देता है.

दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा महाकुंभ

बता दें कि सिर्फ तुर्की की पिनार ही नहीं, बल्कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इटली, इंडोनेशिया, मॉरीशस समेत कई देशों से भी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के लिए आ रहे हैं. हर किसी को सनातन धर्म अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

सुबह करीब 60 लोग कर चुके हैं स्नान

यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने बताया, “महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज सुबह के स्नान से हो गया है, करीब 60 लाख लोग इसमें डुबकी लगा चुके हैं. इस बार का कुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम है. हम लोगों ने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से हटकर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है. आज पुष्प वर्षा भी होगी. सब कुछ सुचारू और निर्बाध रूप से चल रहा है. इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं.”

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version