PM Modi 75th birthday: पीएम मोदी मध्यप्रदेश से देंगे विकास और सेवा का संदेश, धार में टेक्सटाइल पार्क का करेंगे शिलान्यास

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi 75th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मध्यप्रदेश में मनाएंगे. इस खास दिन को वे विकास, सेवा भावना और जनकल्याण के साथ जोड़ने जा रहे हैं. धार ज़िले के भैंसोला गाँव (बदनावर तहसील) में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से वे औद्योगिक, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के कई नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे.

PM-MITRA टेक्सटाइल पार्क की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी इस दिन PM-MITRA टेक्सटाइल पार्क की आधारशिला रखेंगे. यह पार्क मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थापित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा, हज़ारों रोज़गार के अवसर पैदा करना और औद्योगिक विकास को गति देना है. यह परियोजना भारत को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ

पीएम मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर एक खास स्वास्थ्य पहल– ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत भी करेंगे. इस अभियान का लक्ष्य महिलाओं और परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और निवारक स्वास्थ्य उपायों को बढ़ावा देना है.

सेवा पखवाड़ा की शुरुआत 

17 सितम्बर से पूरे देश में “सेवा पखवाड़ा” की भी शुरुआत होगी. इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान अभियान, स्वच्छता पहल और अन्य सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

मध्यप्रदेश में तैयारियां पूरी

इस मौके को खास बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं. मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के मंत्री प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे. ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Mother Dairy Price Cut: महंगाई पर मदर डेयरी का प्रहार: दूध, मक्खन और पनीर हुए सस्ते, जानिए नए रेट्स

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version