QS World University Ranking: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों के बेहतर प्रदर्शन पर PM मोदी ने दी बधाई, जानें कया कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

QS World University Ranking: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद नरेंद्र मोदी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन में सुधार पर सराहना की. उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले दशक में, हमने शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित किया है. यह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में परिलक्षित होता है. छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई. इस कार्यकाल में, हम अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए और भी अधिक करना चाहते हैं.’’

जी20 देशों में अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी

पिछले एक दशक में, भारत ने रैंकिंग में अपना प्रतिनिधित्व 318 प्रतिशत बढ़ाया है, ये जी20 देशों में सबसे अधिक बढ़ोतरी है. नरेंद्र मोदी ने पिछले दशक में शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक बदलावों पर ध्यान देने पर जोर दिया और छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों के सामूहिक प्रयास को इस उपलब्धि का श्रेय दिया. नरेंद्र मोदी कहते हैं, पिछले दशक में, हमने शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक बदलावों पर ध्यान केंद्रित किया है. यह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दर्शाया जाता है. छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई.

बॉम्बे और दिल्ली ने टॉप यूनिवर्सिटी में बनाई जगह

क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) की ओर से जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 से पता चला है कि भारतीय टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट बॉम्बे और दिल्ली ने वैश्विक स्तर पर टॉप 150 विश्वविद्यालयों में स्थान हासिल किया है. आईआईटी बॉम्बे ने उल्लेखनीय रूप से अपनी रैंक में 31 रैंक की बढ़ोतरी के साथ 149 से 118 तक सुधार किया है, जबकि आईआईटी दिल्ली 47 अंक ऊपर चढ़कर विश्व स्तर पर 150वें स्थान पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़े: Modi 3.0 Govt: डब्ल्यूएचओ प्रमुख के बधाई संदेश पर PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- “धन्यवाद मेरे दोस्त तुलसी भाई”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version