पेरिस ओलंपिक्सर में शानदार प्रदर्शन के लिए PM मोदी ने पीआर श्रीजेश को दी बधाई, हॉकी स्टार ने इस अंदाज में दिया जवाब!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi letter to PR Sreejesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पूर्व हॉकी भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) को खत लिखकर हाल ही में संपन्‍न पेरिस ओलंपिक्‍स (Paris Olympics) में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है. बता दें कि पेरिस ओलंपिक्‍स में श्रीजेश ने भारत के ब्रॉन्‍ज मेडल मैच में यादगार प्रदर्शन किया था.

खत लिखकर पीएम मोदी ने क्‍या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खत में लिखा, पीआर श्रीजेश के लिए पेरिस ओलंपिक्‍स का ब्रॉन्‍ज मेडल मैच भावनात्‍मक पल होगा. क्‍योंकि, यह उनके करियर का आखिरी मुकाबला था. उन्‍होंने आगे लिखा, ”सबसे पहले, पेरिस ओलंपिक्‍स में एक और शानदार प्रदर्शन के लिए आपको बधाई. आप ब्रॉन्‍ज मेडल लेकर घर लौटे. यह आपके लिए बेहद भावुक पल होगा कि जीत की मिठास का स्‍वाद चखने के साथ यह भी पचाना कि खिलाड़ी के रूप में देश के लिए यह आपका आखिरी मैच होगा.”

पीएम मोदी ने श्रीजेश को भविष्‍य के लिए दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीजेश को हॉकी इंडिया की जूनियर पुरुष टीम के हेड कोच बनने की आगामी भूमिका पर शुभकामनाएं दी. उन्‍होंने लिखा, ”मुझे विश्‍वास है कि मैच में बजा आखिरी हूटर न सिर्फ आपकी जिंदगी के अगले पड़ाव की शुरुआत का संकेत था, जिसमें आप जूनियर पुरुष टीम के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे. मुझे विश्‍वास है कि नई भूमिका में आपका काम प्रभावशाली और प्रेरणादायी रहेगा.”

श्रीजेश ने जताया पीएम मोदी का आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, ”आपने अपने खेलने के करियर पर विराम लगाया. मैं भारतीय हॉकी में आपकी स्‍मारकीय योगदान की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं देता हूं.” पीआर श्रीजेश ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्‍ट कर पीएम मोदी के खत के लिए आभार जताया. उन्‍होंने कहा कि वो खेल को अपनी सेवाएं देना जारी रखेंगे और भारत को हॉकी की शक्ति बनाने के लिए काम करते रहेंगे.

पीआर श्रीजेश ने आगे लिखा, ”नरेंद्र मोदी सर की तरफ से मेरे संन्‍यास पर यह दिल छू लेने वाला खत मिला. हॉकी मेरी जिंदगी है और मैं लगातार खेल की सेवा करना जारी रखूंगा व भारत को हॉकी की शक्ति बनाने के लिए काम करूंगा. इसकी शुरुआत 2020 और 2024 ओलंपिक मेडल्‍स से हुई. धन्‍यवाद पीएम सर कि आपने मुझ पर विश्‍वास किया.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version