PM Modi in Wayanad: लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहुल बोले- ‘मुझे भरोसा है प्रधानमंत्री इसे…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Wayanad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं. वे आज (10 अगस्त) को सुबह 11 बजे स्पेशल विमान से कन्नूर एयरपोर्ट पहुंचे. पीएम मोदी ने कन्नूर से सुबह 11:15 बजे भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वायनाड गए.

 

पीएम मोदी ने रास्ते में लैंडस्लाइड प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्‍होंने वो जगह भी देखी, जहां से 30 जुलाई की तबाही शुरू हुई थी.

पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर वायनाड स्थित कलपेट्टा के एक स्कूल में उतरा, जहां से वे सड़क के रास्ते लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में गए हैं. पीएम मोदी वहां रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेंगे. इसके बाद शिविरों और अस्पतालों में लैंडस्लाइड पीड़ितों और जिंदा बचे लोगों से मुलाकात करेंगे.

इसके बाद, पीएम मोदी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जहां उन्हें हादसे और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे जानकारी दी जाएगी. पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी वायनाड गए हैं.

राहुल गांधी ने वायनाड दौरे के लिए पीएम मोदी का दिया धन्यवाद

वायनाड दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर लिखा, पीएम के वायनाड जाने का फैसला अच्छा है. मुझे भरोसा है कि जब प्रधानमंत्री लैंडस्लाइड से हुई तबाही खुद देखेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे.

बता दें कि राहुल गांधी संसद में वायनाड हादसे को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर चुके हैं. 30 जुलाई को वायनाड में हुई लैंडस्लाइड में अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 138 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. नौ दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद 8  अगस्त को सेना वायनाड से वापस लौट गई है. अभी एनडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

यह भी पढ़े:

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version