PM मेलोनी संग डिनर, कार में सफर, देखें PM Modi की इटली की खास तस्वीरें

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की आधिकारिक यात्रा के आखिरी चरण में इटली पहुंच गए हैं. वो मंगलवार की रात रोम पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका जोरदार स्वागत किया. इटली से पीएम मेलोनी और पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

PM Modi की इटली की खास तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी के साथ डिनर पर मुलाकात की. दोनों नेताओं ने कोलेसियम का दौरा किया. पीएम मोदी और मेलोनी ने एक ही कार में सवार होकर घूमने गए.

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीर PM Modi Italy Visit

इस यात्रा के दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए. आज की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे.’

पीएम मेलोनी ने शेयर की सेल्फी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास संदेश भी लिखा है. मेलोनी ने लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!” इस संदेश से पचा चलता है कि दोनों नेता एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं.

भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत

रोम में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. पीएम के आने से पहले ही भारी संख्या में लोग उनका इंतजार कर रहे थे. इस दौरान लोगों ने “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए. इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से भी बातचीत की. इसके साथ ही बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों पर उन्होंने अपने हस्ताक्षर किए.

ये भी पढ़ें- इटली में Melody मोमेंट, PM मेलोनी ने क‍िया प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्‍वागत, शेयर की खास सेल्फी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version