PM मोदी ने की RSS की तारीफ, कहा- ‘संघ की वजह से ही मैंने मराठी भाषा सीखी’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 21 फरवरी को विज्ञान भवन में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की खूब तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा, संघ की वजह से ही मैंने मराठी भाषा सीखी और संस्कृति से जुड़ने का मौका मिला.

पीएम मोदी ने आरएसएस का आभार व्यक्त करते हुए कहा , उनके कार्यकाल के दौरान ही मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया, ये एक बड़ी उपलब्धी है. उन्‍होंने कहा, इसका दुनिया भर में 12 करोड़ मराठी भाषी लोग इंतजार कर रहे थे.

क्‍या बोले पीएम मोदी ?

उन्‍होंने कहा कि संघ की वजह से ही मैं मराठी भाषा और संस्कृति से जुड़ पाया. कुछ महीने पहले ही मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया. दुनिया में 12 करोड़ से अधिक लोग मराठी बोलते हैं. मुझे मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का अवसर मिला और मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं. पीएम मोदी ने मराठी संस्कृति और भाषा सीखने का श्रेय आरएसएस को देते हुए कहा, संघ युवाओं को भारत की संस्कृति का उपदेश देने के लिए सांस्कृतिक ‘यज्ञ’ करने में लगा हुआ है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version