PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी का उत्तराखंड का दौरा आज, मुखवा में करेंगे मां गंगा की पूजा-अर्चना

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे. जहाँ पीएम मोदी सुबह लगभग 9:30 बजे मुखवा स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे. सुबह करीब 10:40 बजे वे एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद, पीएम मोदी हर्षिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को भी संबोधित करेंगे.

शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू

बता दें,उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है. हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन स्थलों की यात्रा कर चुके हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे सहित पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देना है.

पीएम मोदी के दौरे से उत्तराखंड के इस गांव को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

पीएम मोदी के लिए मुखबा गांव खास तौर पर एक व्यू प्वाइंट बनाया गया है. इस व्यू प्वाइंट से पीएम मोदी हर्षिल घाटी समेत माउंट श्रीकंठ व हॉर्न ऑफ हर्षिल का दीदार करेंगे. स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो पीएम मोदी के साथ फोटो फ्रेम में आते ही इस क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर पहचान मिलेगी. साथ ही क्षेत्र में ट्रैकिंग व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version