PM मोदी आज गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का करेंगे उद्घाटन, 60 से ज्यादा देशों के राजदूत करेंगे शिरकत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 25 फरवरी असम की राजधानी गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन करेंगे. निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी ये समिट दो दिन तक चलेगी और इसमें 60 से ज्यादा देशों के राजदूत, मिशन हेड शिरकत करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को इस समिट का उद्घाटन करेंगे.
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एडवांटेज असम 2.0 समिट से पहले दावा किया है कि हमारे पास एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हैं. गौरतलब है कि पीएम मोदी 24 फरवरी को दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे थे. पीएम मोदी असम दौरे के पहले दिन मोइर बिनंदिनी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी का गुवाहाटी एयरपोर्ट पर स्वागत किया था.
गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित झुमोइर बिनंदिनी 2025 में शामिल हुए थे. इस आयोजन में चाय की बागवानी से जुड़ी आबादी के करीब 9000 कलाकारों ने झुमुर नृत्य का प्रदर्शन किया. इस आयोजन के दौरान पीएम मोदी भी एक वाद्य यंत्र पर हाथ आजमाते नजर आए थे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version