भुवनेश्वर में आज प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, स्पेशल ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इसके लिए बुधवार को ओडिशा पहुंचे थे. बता दें, यह 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन है और इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे. बुधवार को ओडिशा के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीएम मोहन चरण माझी, राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति सहित तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया था.
पीएम मोदी आज 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी को समापन भाषण देंगी. वह प्रवासी भारतीय सदस्यों को उनकी उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगी.

प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

इसके साथ ही एक दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी, प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. यह प्रवासियों भारतीयों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन है, जो दिल्ली के निजामुद्दीन से रवाना होगी और तीन सप्ताह की अवधि के लिए पर्यटन और धार्मिक महत्व के कई स्थलों की यात्रा करेगी.

ओडिशा सम्मेलन के लिए पूरी तरह है तैयार
उल्लेखनीय है कि 18वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी करने के लिए ओडिशा पहली बार पूरी तरह तैयार है. 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ओडिशा सरकार के सहयोग से 8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है. समारोह में सात हजार से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.
Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version