PM Modi के रैलियों में भगवान हनुमान की वेशभूषा में पहुंचता है ये शख्‍स, अब तक 160 जनसभा में हो चुका है शामिल   

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi’s fan: पीएम मोदी के यूं तो देशभर में लाखों चाहने वाले है, लेकिन एक उनका फैन ऐसा भी है जो उनकी रैलियों में शामिल होने भगवान हनुमान के गेटअप में पहुंचता है. शुक्रवार को पीएम मोदी के बिहार जनसभा में भी उनका ये जबरा फैल पहुंचा था. इसके अलावा, वो अन्‍य 160 रैलियों में शामिल हो चुका है.

पीएम मोदी को श्री राम मानते है श्रवण शाह

बता दें कि पीएम मोदी के इस खास फैन का नाम श्रवण शाह है और वो पीएम मोदी की रैलियों में भगवान हनुमान के वेश में इस लिए जाते है क्‍योंकि वो पीएम मोदी को श्री राम मानते है.  हाल ही में हुए बेगूसराय के रैली में उनके एक हाथ में “नमो भाजपा” लिखा हुआ गदा था और सिर पर कमल के आकार की फुलाने वाली टोपी. उनके दूसरे हाथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाला एक बैनर भी था.

श्रवण शाह ने की पीएम मोदी की तारीफ

इस दौरान श्रवण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की 160वीं रैली है, जिसमें मैंने हिस्सा लिया है. पीएम मोदी ने बिहार में कई विकास कार्य किए हैं और राज्य की प्रगति के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. मैं उनके लिए पूरे देश में नंगे पैर चलता हूं. प्रधानमंत्री ने गरीबों और महिलाओं सहित सभी के लिए अथक प्रयास किए हैं. वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो एक गरीब परिवार में जन्मे हैं और आम लोगों के संघर्षों को सही मायने में समझते हैं.

श्रवण ने सीएम नीतीश के लिए भी कही ये बात

श्रवण ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की. उन्‍होंने कहा कि न केवल प्रधानमंत्री मोदी, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार के विकास के लिए बहुत कुछ किया है.  जब वे सत्ता में आए थे, तब बिहार की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं.  पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार का कायाकल्प कर दिया है.  इस बार भी एनडीए भारी बहुमत से जीतेगा. मैं नीतीश कुमार को अभी से बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे.

इसे भी पढें:-नहाय-खाय के साथ 4 दिवसीय छठ महापर्व आज से आरंभ, जानिए क्‍या है सूर्य को अर्घ्‍य देने का शुभ मुहूर्त

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This

Exit mobile version