मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सीएम मोहन यादव ने संगम में लगाई डुबकी, सांसद अनुराग ठाकुर ने भी पत्नी के साथ किया स्नान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prayagraj Mahakumbh 2025: वसंत पंचमी के बाद से मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है. इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्‍होंने और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने त्रिवेणी घाट पर पवित्र डुब‍की लगाई.

अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ लगाई डुबकी

इसके अलावा, विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने भी पत्नी के साथ संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने महाकुंभ को दिव्य-भव्य बताते हुए इसे ‘एकता का महाकुंभ’ बताया है. साथ ही सांसद ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।”

इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की. अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो. साथ ही इसे ‘एकता का महाकुंभ’ बताया और भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक कहा.

इसे भी पढें:-‘और लड़ो आपस में!, आज न्याय मिला…’ दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के हार पर जानिए किसने क्या कहा

Latest News

Adhikmas Masik Krishna Janmashtami 2026: पुरुषोत्तम मास में कब रखा जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

अधिकमास में पड़ने वाली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 8 जून 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व.

More Articles Like This

Exit mobile version