कल गयाजी पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए करेंगी पिंडदान-तर्पण

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

President Droupadi Murmu: विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष महासंगम 2025 के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को गयाजी पहुंचेंगी. वे गयाजी में पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए विष्णुपद मंदिर में पारंपरिक पिंडदान और तर्पण का कर्मकांड संपन्न करेंगी.

प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर गयाजी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे रूट पर वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वैकल्पिक मार्गों का प्लान तैयार किया गया है. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन और प्रस्थान एक ही रूट से होगा. वे गयाजी एयरपोर्ट से डोभी-गयाजी मुख्यमार्ग होते हुए पांच नंबर गेट बाइपास, घुघड़ी ताड़ बाइपास, नारायणीपुल और बंगाली आश्रम के रास्ते विष्णुपद मंदिर तक पहुंचेंगी. वे फल्गु नदी के देवघाट में पिंड अर्पित करेंगी और विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरणों को नमन करेंगी.

सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रास्ते में पड़ने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जिनमें दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक, पांच नंबर गेट से सिटी पब्लिक स्कूल तक, चांद चौरा चौराहा से बंगाली आश्रम और घुघड़ी ताड़ बाइपास पर परिचालन बंद रहेगा. इन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. सिटी पब्लिक स्कूल, भूसंडा मोड़, मानपुर सीताकुंड, मानपुर पुल हनुमान मंदिर, घुघरीताड़, केन्दुई रोड, गोदावरी रोड, महावीर कॉलेज, एयरपोर्ट मोड़, बंगाली आश्रम मोड़, दोमुहान, धनावां मोड़ आदि स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी.

दर्शनार्थियों से की गई ये अपील

जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान को (President Droupadi Murmu) अंतिम रूप दे दिया है और सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पितृपक्ष मेला के दौरान पहले ही लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंच चुके हैं, इसलिए दर्शनार्थियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें.

ये भी पढ़ें- यूएई के साथ बड़ा सौदा करने की तैयारी में भारत, पीयूष गोयल ने शेख अब्दुल्ला बिन जायद के साथ की बैठक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version