पाकिस्तान में दो बम धमाकों में आठ की मौत, 23 घायल, पूरे देश में हड़कंप

Pakistan: पाकिस्तान में दो बड़े कार बम विस्फोट हुए हैं. इन धमाकों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 अन्य घायल हुए हैं. दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कुछ ही घंटों के अंतराल पर इन दो बड़े धमाकों से पूरे देश में हड़कंप मच गया है. फिलहाल, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन शक की सुई पाकिस्तानी तालिबान और बलूच अलगाववादियों की ओर घूम रही है.

हमलावर ने अपनी कार को सुरक्षा बलों के काफिले से टकरा दिया

पहला विस्फोट बलूचिस्तान प्रांत के तुर्बत जिले में हुआ. पुलिस अधिकारी इलाही बख्श के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी कार को सुरक्षा बलों के काफिले से टकरा दिया. इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और 23 लोग घायल हो गए. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई.

दक्षिण-पश्चिमी शहर चमन में हुआ दूसरा कार बम विस्फोट

पहले हमले के कुछ घंटों बाद दूसरा कार बम विस्फोट दक्षिण-पश्चिमी शहर चमन में हुआ जो अफगानिस्तान की सीमा के पास है. सरकारी प्रशासक इम्तियाज अली के अनुसार, इस हमले में 6 लोग मारे गए. इस दोहरे हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं ये दोनों ही क्षेत्र

पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से आतंकी हमलों में तेजी आई है खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में. ये दोनों ही क्षेत्र अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं. जून में पाकिस्तान में 78 आतंकवादी हमले हुए थे. बलूचिस्तान में लगभग दो दशकों से अशांति है. यहां के स्थानीय जातीय समूह आरोप लगाते हैं कि पाकिस्तानी सरकार प्रांत के प्राकृतिक संसाधनों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है जिससे उनके बीच असंतोष बढ़ा है.

पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में चलाया था एक बड़ा ऑपरेशन

बलूच विद्रोहियों ने भी कई बार सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है. हाल ही में पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया था, जिसमें 45 आतंकी मारे गए थे जबकि 19 सैनिकों की भी मौत हुई थी. ये आतंकी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े थे. दूसरी ओर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद का पूरी ताकत के साथ मुकाबला करता रहेगा.

इसे भी पढ़ें. जाने माने एक्टर-कॉमेडियन का निधन, कमल हासन हुए भावुक, बोले -‘तुम मुझे छोड़कर….’

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version