लोकसभा में पहली बार बोलीं प्रियंका गांधी- ‘देश के संविधान ने गरीब लोगों का किया भला…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Priyanka Gandhi: वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लोकसभा में पहली बार भाषण दे रही हैं. उन्होंने अपने भाषण में तमाम मुद्दों को उठाया और सत्ता पक्ष को घेरा. प्रियंका गांधी ने संसद में बोलने के दौरान यूपी का मुद्दा भी उठाया.लोकसभा के अपने पहले संबोधन में प्रियंका गांधी ने उन्नाव रेप पीड़िता का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘संविधान ही हमारी आवाज़ है, उन्नाव में रेप पीड़िता के घर गई, उसे जलाकर मार डाला गया था. हमारी बच्ची के साथ ऐसा होता तो हम पर क्या बीतती.’

सत्ता पक्ष के लोग बदल देते संविधान- प्रियंका गांधी

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने कहा, लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरह नहीं आए होते तो सत्ता पक्ष के लोग संविधान को ही बदल दिए होते. देश के संविधान ने गरीब लोगों का भला किया है. इससे गरीबों और महिलाओं को आवाज मिली है. प्रियंका गांधी ने आगे कहा, मौजूदा सरकार आरक्षण को कमजोर कर रही है।_जातीय जनगणना आज की जरूरत है. जाति जनगणना पर सत्ता पक्ष के लोग मंगलसूत्र की बात करते हैं. उनहोंने कहा, आज देश का किसान भगवान भरोसे है. किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है.

सुरक्षा कवच है हमारा संविधान- प्रियंका गांधी

लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘हमारा संविधान सुरक्षा कवच है. ऐसा सुरक्षा कवच जो नागरिकों को सुरक्षित रखता है. यह न्याय का, एकता का, अभिव्यक्ति के अधिकार का कवच है. यह दुखद है कि 10 साल में बड़े-बड़े दावे करने वाले सत्ता पक्ष के साथियों ने इस कवच को तोड़ने की पूरी कोशिश की है. संविधान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का वादा करता है. ये वादे सुरक्षा कवच हैं और इसे तोड़ने का काम शुरू हो गया है. लेटरल एंट्री और निजीकरण के जरिए ये सरकार आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version