Pune News: पानी की टंकी बनी काल, नहा रहे तीन मजदूरों की ले ली जान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pune News: महाराष्‍ट्र के पुणे में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. आज सुबह एक श्रमिक शिविर में एक अस्‍थाई पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह हादसा पिंपरी चिंचवाड़ टाउनशिप के भोसरी इलाके में हुआ है. हादसा तब हुआ जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे.

टंकी गिरने से तीन मजदूर की मौत

इस घटना को लेकर पिंपरी चिंचवाड़ के अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त वसंत परदेशी ने बताया कि ऐसा मालूम होता है कि पानी के दबाव से टंकी फट गई, जिससे वह ढह गई. उन्‍होंने कहा कि पानी की टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में दब गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्‍य साल लोग घायल हो गए. घायल मजदूरों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

नहाने के दौरान हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, श्रमिक शिविर में जमीन से 12 फीट ऊपर पानी की अस्थायी टंकी बनाई गई थी. सुबह मजदूर अपने काम पर जाने से पहले नहाने के लिए टंकी के पास लगे नल पर खड़े थे. तभी अचानक यह टंकी फट गया और वहां मौजूद मजदूर उसके नीचे फंस गए. बताया जा रहा है कि इस जगह पर एक बार में 20 से 25 लोगों के लिए एक साथ नहाने का व्‍यवस्‍था किया गया था. यहां 60 मोबाइल टॉयलेट भी लगे थे. सुबह जब हादसा हुआ तो 20 से 25 मजदूर यहां नहाने के लिए पहुंचे थे. बता दें कि, एनसीसीएल  अदाणी ग्रुप लांडेवाडी में काम कर रहा है. खबर आ रही है कि ये सभी मजदूर उसी जगह पर काम कर रहे थे.

ये भी पढ़ें :- UP News: कारतूसों के जखीरा के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी युवती, पुलिस ने दबोचा

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version