पंजाब में सीमा पर अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, पकड़ा गया हथियारों की तस्करी करने वाला बड़ा गिरोह

Punjab: पंजाब में अमृतसर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जानकारी के अनुसार, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक अफगान नागरिक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अमृतसर के पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद और पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में FIR दर्ज की गई है.

8 अल्ट्रा-मॉडर्न पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद

कार्रवाई की जानकारी पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने ट्विटर पर शेयर की. DGP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 अल्ट्रा-मॉडर्न पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो छिपी हुई जगहों से गैर-कानूनी हथियारों की खेप भेजता था. बरामद हथियारों की सप्लाई के लिए क्रिमिनल लोगों तक पहुंचाया जाना था.

सभी सहयोगियों की पहचान

पुलिस अब इस पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि इसके पीछे और आगे जुड़े सभी सहयोगियों की पहचान की जा सके. साथ ही विदेश स्थित नेटवर्क की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है, जिससे आगे और बरामदगी तथा गिरफ्तारियों की संभावना बनी हुई है.

जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी पर पूरी तरह से कायम

DGP ने कहा कि विदेश में मौजूद नेटवर्क से जुड़े दूसरे साथियों की पहचान करने और और बरामदगी और गिरफ्तारियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है. पंजाब पुलिस गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी, हवाला ऑपरेशन और ऑर्गनाइज्ड क्राइम के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी पर पूरी तरह से कायम है.

इसे भी पढ़ें. इजरायल पर अटैक के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा- ‘ईरान में हैं तो निकल जाएं’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version