पंजाब में अचानक 9 लड़कियां लापता, राज्य भर में मचा हड़कंप, महिला आयोग ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Punjab: पंजाब के लुधियाना में बेहद ही हैरान और परेशान करने वाली खबर से हड़कंप मचा हुआ है. यहां अलग-अलग इलाकों से 48 घंटे के भीतर 9 लड़कियां अचानक गायब हो गई हैं. जिनमें से 8 नाबालिग हैं. वहीं इस मामले का पंजाब राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है. आयोग की चेयरपर्सन ने कानून की विशेष धाराओं के तहत खुद सुओ-मोटो (स्वप्रेरण) नोटिस जारी कर दिया है. आयोग के इस कड़े रुख के बाद अब लुधियाना पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया है.

लुधियाना पुलिस कमिश्नर तलब

चेयरपर्सन राज लाली गिल ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर को तलब किया है और उनसे 8 जून तक विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है. पंजाब राज्य महिला आयोग ने दोटूक शब्दों में कहा है कि पंजाब के भीतर महिलाओं और बेटियों के मान-सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. 9 लड़कियों के इस तरह गायब होने के मामले को आयोग ने अत्यंत गंभीर और चिंताजनक माना है. चेयरपर्सन के कड़े आदेशों के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों को बकायदा लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

सीनियर अधिकारी को सौंपी जाए जांच 

आयोग ने साफ कहा है कि इस बेहद संवेदनशील मामले की जांच किसी जूनियर मुलाजिम से करवाने के बजाय तुरंत किसी सीनियर अधिकारी को सौंपी जाए. इसके साथ ही गायब हुई लड़कियों की तलाश में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और पुलिस ने इस पर क्या एक्शन लिया है, इसकी पूरी विस्तृत रिपोर्ट आगामी 8 जून 2026 तक हर हाल में आयोग की आधिकारिक ईमेल पर भेजने के हुक्म दिए गए हैं.

पुलिस अधिकारियों पर भी गिर सकती है गाज 

आयोग के इस तीखे तेवर से साफ है कि अब लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है. लुधियाना पुलिस के अनुसार, कुछ लड़कियों को तलाश लिया गया है, जिन्होंने अपने परिवारों से संपर्क भी कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लड़कियों का पता लगाने के लिए विशेष जांच टीमें (SIT) तैनात की गई है.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप का अब तक का सबसे सख्त कदम, क्यूबा के राष्ट्रपति पर लगाए कड़े प्रतिबंध, संपत्ति और बैंक खाते होंगे फ्रीज

Latest News

उदास रहने के पीछे होती है ये खास वजह, जानिए कैसे करें समाधान!

Depressed for No Reason: इंसान का कभी उदास रहना या फिर कभी हंसना खेलना एक आम स्वभाव है. कई...

More Articles Like This

Exit mobile version