आधी रात को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है 31 साल पुराना विवाद

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pappu Yadav Arrested: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार की देर रात पटना के मंदिरी स्थित आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पप्पू यादव शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे थे.

1995 के एक मामले में किया गया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, उन्हें 1995 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह मामला गर्दनीबाग थाना से जुड़ा है, जो पहले पुरानी भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज था और अब भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चल रहा है. इस मामले में सांसद पर आपराधिक मामले की धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120बी का आरोप है.

सांसद की लगातार गैरहाजिरी चल रही थी Pappu Yadav Arrested

बताया जा रहा है कि अदालत में सुनवाई जारी थी, लेकिन सांसद की लगातार गैरहाजिरी चल रही थी. पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा, “सांसद को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जिसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा.”

यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रेरित है

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रेरित है और इसका संबंध नीट की छात्रा की मौत के लिए उनकी लड़ाई का प्रतिफल है. सांसद पप्पू यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, “बहुत शानदार बिहार पुलिस. हम नीट छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े, बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया. हमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई, लेकिन इससे पप्पू यादव न झुकेगा न चुप होगा. बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके रहेंगे. जेल भेजो या फांसी दो, पप्पू रुकेगा नहीं.”

इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बता रहे हैं

बताया जा रहा है कि मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस कार्रवाई को लेकर बिहार का राजनीतिक तापमान चढ़ गया है. उनके समर्थक इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बता रहे हैं. बता दें कि पटना के एक छात्रावास में एक छात्रा की मौत को लेकर पप्पू यादव लगातार पुलिस प्रशासन और सरकार पर सवाल उठा रहे थे. संसद के बाहर भी उन्होंने प्रदर्शन किया था. उनके समर्थकों का कहना है कि वे लगातार प्रशासन के सामने थे, तो फिर आधी रात की गिरफ्तारी का क्या मतलब?

ये भी पढ़ें- PM Modi ने भारत-अमेरिका के अंतरिम व्यापार ढांचे की सराहना की, ट्रंप को किया धन्यवाद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version