लद्दाख में Rahul Gandhi ने रैली को किया संबोधित, BJP और RSS को लेकर कही ये बड़ी बात

Rahul Gandhi In Laddakh: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख के दौरे पर हैं, लद्दाख के कारगिल में उन्होंने आज एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बीजेपी और आरएसएस नफरत फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम (कांग्रेस) नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम कर रहे हैं. कांग्रेस देश भर में मोहब्बत के साथ भाईचारा बढ़ाने का काम कर रही है. राहुल ने यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोगों को अभी तक उनका हक नहीं मिल पाया है. लद्दाख के लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी है और हम आप सभी का हक दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. राहुल गांधी ने लद्दाख को देश की खूबसूरत जगहों में से एक बताया.

नफरत के बाजार में हम खोलेंगे मोहब्बत की दुकान
भारतीय जनता पार्टी पर आक्रामक होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “कुछ महीने पहले हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले थे, इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नाम दिया था. हमारा लक्ष्य देश में भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था. यात्रा से जो संदेश निकला वह था- ‘नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं’. यही आपकी भी सोच है और पिछले कुछ दिनों में मुझे खुद ये देखने को मिला. यात्रा के समय सर्दियों में बर्फबारी के कारण मैं लद्दाख नहीं जा सका. यह मेरे दिल में था कि मैं लद्दाख में यात्रा करूं और इस बार मैंने इसे मोटरसाइकिल पर आगे बढ़ाया.”

चीन ने छीनी भारत की जमीन
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर की जमीन छीनी है. उन्होंने कहा कि लद्दाख एक रणनीतिक जगह है, चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया. दुख इस बात का है कि विपक्ष की बैठक में पीएम ने कहा कि चीन ने लद्दाख की एक इंच जमीन को भी नहीं लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए सभी जाति धर्म और लोग बराबर हैं. लद्दाख के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोगों को जब भी आप की जरुरत पड़ी आप तैयार रहे.

यह भी पढ़ें-

BRICS में हिस्सा लेने के बाद PM Modi पहुंचे ग्रीस, 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version