रेलवे का तोहफाः इन लोगों को जीवनभर टिकट किराए में दिया फुल छूट, AC कोच में भी फ्री सफर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Railway:  रेलवे ने दो दिन पहले ही टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा फैसला करते हुए रिफंड के नए नियम लागू कर दिए. कन्फर्म टिकट कैंसिल करवाने का नया नियम लागू कर दिया. अब रेलवे ने एक और फैसला करते हुए लाइफ टाइम फ्री ट्रैवल का तोहफा दिया है.  रेलवे ने वीरता पद जीतने वाले सेना, नौसेना, वायुसेना के जवानों और उनकी विधवाओं को जीवनभर ट्रेन में फ्री सफर करने का सौगात दी है.

भारत सरकार ने रेलवे कंसेशन को लेकर आदेश जारी किया है. जिसमें सरकार ने सेना, नौसेना, वायुसेना मेडल गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं को फ्री टिकट देने का ऐलान किया है. सरकार ने आदेश जारी किया है, जिसमें सेना, नौसेना, वायुसेना मेडल वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनकी पत्नियों, विधावाओं को जीवनभर भारतीय रेलवे की ट्रेनों में फर्स्ट क्लास, सेकेंड AC, AC चेयरकार में फ्री सफर का तोहफा दिया है. उनके साथ-साथ एक और साथी को आजीवन फ्री रेल सफर की रियायत दी गई है. इसकी जानकारी  डिफेंस मिनिस्ट्री की ओर से दी गई है.

जाने रेलवे में किस-किस को मिलती है किराए में छूट

रेलवे दिव्यांग, मानसिक रूप से कमजोर, पूरी तरह से दृष्टिबाधित यात्रियों को ट्रेन टिकट में छूट देती है. इन लोगों को जनरल क्लास, स्लीपर और 3AC में 75 फीसदी तक की छूट मिलती है.  रेलवे कैंसर, थैलेसीमिया, हार्ट, किडनी , हीमोफीलिया, टीबी, एड्स, ऑस्टोमी  जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी किराए में छूट देती है.  रेलवे छात्रों को भी ट्रेन के किराए में राहत देती है. इन्हें अलग-अलग कोच में 50 से लेकर 75 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलता है. इससे पहले रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को भी किराए में छूट देती थी, लेकिन कोविड महामारी के समय इस छूट को खत्म कर दिया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version