पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘पीओके हमारा था, है और हमारा रहेगा…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh on PoK: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक रैली को संबोधित करते हुए भारत के बढ़ते कद के बारे में बताया. साथी ही उन्‍होंने कहा कि भारत में हो रहे विकास को देखते हुए, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग खुद भारत के साथ रहने की मांग करेंगे. रविवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में उन्‍होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, चिंता मत करो. पीओके हमारा था, है और हमारा रहेगा. श्रीसिंह ने आगे कहा कि “भारत की ताकत बढ़ रही है… दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है और हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. अब पीओके में हमारे भाई-बहन खुद भारत के साथ आने की मांग करेंगे.”

‘पश्चिम बंगाल में बेहद ख्‍राब है कानून-व्यवस्था‘

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी हद तक खराब हो चुकी है. अगर आप किसी भी राज्य का विकास करना चाहते हैं तो सबसे पहली शर्त वहां की कानून और स्थिति को सुधारना है. लेकिन, बंगाल में हालात अलग हैं. संदेशखाली की घटनाओं को देखिए. जिस सरकार के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए.”

यह भी पढ़े: Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जयंती कल? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version