Rajya Sabha: अविश्वास प्रस्ताव पर फूटा जेपी नड्डा का गुस्सा, जानिए क्‍या कुछ कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajya Sabha: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच टकराव चरम पर है. जगदीप धनखड़ को उनके कार्यकाल से हटाने के लिए विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. इस पर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने विपक्ष पर निशाना साधा है. नड्डा ने कहा, इसकी सभी को निंदा करनी चाहिए. उन्होंने कभी भी आसन का सम्मान नहीं किया.

सोरोस और सोनिया गांधी का क्या संबंध है?

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आगे कहा, ‘पिछले दो दिनों से हमारे लोग इस बात को उठा रहे हैं कि सोरोस और कांग्रेस का क्या संबंध है? या सोरोस और सोनिया गांधी का क्या संबंध है? देश के आंतरिक और बाहर का सवाल है. यह हमारे देश की संभुप्रता पर भी प्रश्नवाचक चिह्न हैं. दोनों के बीच के संबंधों पर बात होनी चाहिए. हम आम लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं इस विषय को दो दिन से रख रहा हूं। हमारे लोग भी इस बात के लिए सहमत है कि इस पर बात होनी चाहिए.’

जेपी नड्डा ने कहा, ‘मुद्दे को भटकाने के लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं. इसलिए ही यह सभापति के प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास कर रहे हैं. सभापीठ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना देश की संप्रभुता के मुद्दे से राष्ट्र का ध्यान हटाने की योजना है. इसकी सभी को भर्त्सना करनी चाहिए. उन्होंने कभी भी सभापीठ का सम्मान नहीं किया.’

देश कभी माफ नहीं करने वाला

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने आगे कहा, देश की संभुप्रता पर, देश की आंतरिक और बाहरी पर जो खतरा है और जिसमें कांग्रेस पार्टी का योगदान है. यह औजार बन करके साथ दे रहे हैं. इस पर चर्चा होनी चाहिए. हमारे आसन पर जो आरोप लगाया है वो भर्त्सना योग्य है. इसकी आलोचना होनी चाहिए. इन्होंने सदन के अंदर और बाहर दोनों ही जगह आसन का अपमान किया है. देश इन्हें कभी माफ नहीं करने वाला.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version