‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ भजन ने जीता लोगों का दिल, PM मोदी ने भी की सराहना, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ने किया है प्रोड्यूस

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Inauguration: अयोध्‍या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश-दुनिया के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. अयोध्या से लेकर देश की गलियों तक लोग भगवान राम पर बने अलग-अलग भजनों से भक्ति में डूबे हुए हैं. वहीं हाल ही में आए एक और गाने ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ ने धूम मचा रखी है. लोगों द्वारा गाने की खूब सराहना की जा रही है.

इस गाने को शंकर महादेवन, कैलाश खेर, शान और आकृति कक्कड़ ने अपने सुरीले स्वरों में पिरोया है. वहीं गाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना भी मिली है. बता दें, ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ गाने को संयुक्त रूप से जेनिथ ग्रुप के चेयरमैन हरि शंकर टिबरेवाल और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने प्रोड्यूस किया है.

गाने को लेकर पीएम मोदी ने कही यह बात

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ गाने का लिंक अपने एक्स एकाउंट से शेयर करते हुए लिखा ‘रामलला के आगमन को लेकर हर तरफ उनके भक्तों के जोश भरे उद्गार देखने को मिल रहे हैं. इस अवसर से जुड़ा यह गीत इसी भावना को अभिव्यक्त करता है.’  पीएम मोदी द्वारा गाने को प्रोत्साहन मिलने के बाद गाने के निर्माण से जुड़े लोगों में भारी उत्साह है.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस राम भजन की सराहना किए जाने के बाद भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने पीएम मोदी का आभार जताया है. उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर आभार जताते हुए लिखा- ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जिन्होंने इस गीत को सराहा है. श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जिस तरह की जन भावना उमड़ी रही है उसी भावना को इस “राम एंथम” में पिरो कर आप तक पहुंचाने की ये हमारी कोशिश है. इस राम भजन को मैंने संयुक्त रूप से जेनिथ ग्रुप के चेयरमैन हरि शंकर टिबरेवाल जी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस राम एंथम को स्वर दिया है शंकर महादेवन, कैलाश खेर, शान एवं आकृति कक्कड़ ने.’

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version