Ayodhya: अभेद्य सुरक्षा में तब्दील रहेगी राम नगरी अयोध्या, आज से शुरू हो रहा 6 दिन का अनुष्ठान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने को है. इसके लिए आज से सात दिनों तक चलने वाला रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया है. 7वें दिन इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे. सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाना है. राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को किया गया था. 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. राम नगरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

अयोध्या में सुरक्षा को ऐसा रूप दिया जा रहा है कि परिंदा भी पर ना मार पाए. बता दें कि भव्य राम मंदिर समारोह के लिए मंदिर ट्रस्ट ने 7,000 से अधिक प्रतिष्ठित लोगों को न्योता भेजा है. सभी आगंतुकों को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार 21 और 22 जनवरी को अयोध्या से सटे इलाकों को सील कर दिया दिया जाएगा. अन्य किसी स्थल से आने वाले लोगों को अयोध्या में प्रवेश नहीं मिलेगा. जो अयोध्या के निवासी हैं, वो अपना पहचान पत्र दिखाकर के आ जा सकते हैं.

जानिए स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर ने क्या कहा?

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, “उन स्थानों पर पुलिस के लिए एक अलग ड्रेस कोड होगा जहां आम जनता या आम लोग रहेंगे. जहां श्रद्धालु दर्शन करेंगे, वहां तैनात सभी पुलिसकर्मी बिना हथियार के होंगे और हथियार के साथ पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी में होंगे. हमने तकनीक को भी शामिल किया है और कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी. कुछ प्रशिक्षु आईपी अधिकारी भी अलग-अलग राज्यों से आए हैं. विभिन्न भाषाएं बोलने वाले लोग अयोध्या आएंगे और उनके सहज अनुभव के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं.”

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratistha: PM मोदी नहीं अनिल मिश्रा होंगे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान, जानिए वजह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version