PM मोदी ने किया पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आत्मकथा का विमोचन, कहा- ये किताब बनेगी राष्ट्र की धरोहर

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा की किताब “Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles.” का विमोचन किया. कोविंद की जिंदगी के संघर्षों की कहानी अब इस किताब में नजर आएगी. विज्ञान भवन में पीएम मोदी ने कहा कि रामनाथ कोविंद जी की ये किताब राष्ट्र की धरोहर बनेगी. कोविंद जी के अनुभवों को नई पीढ़ी पढ़े और जाने कि कैसे हमारे पूर्वजों ने सदियों तक संघर्ष किया.

शुरुआती से लेकर सार्वजनिक जीवन तक का सफर

बता दें कि इस किताब में रामनाथ कोविंद ने अपने शुरुआती जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक के सफर को बताया है. किताब में उनके संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने की पूरी कहानी भी दर्ज है.यानी एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर देश के 14वें राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर इस किताब में पढ़ने को मिलेगा.

सार्वजनिक जीवन को दिशा

साथ ही इस किताब को पढ़ने पर ये भी समझने का मौका मिलेगा कि किन परिस्थितियों, मूल्यों और अनुभवों ने रामनाथ कोविंद के सार्वजनिक जीवन को दिशा दी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रामनाथ कोविंद जी की आत्मकथा के विमोचन का अवसर मिला है. मुझे खुशी है कि मुझे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है. कोविंद जी से मेरा बहुत लंबा परिचय रहा है. उन्हें करीब से जानने का भी अवसर मिला है.

मेरी बहुत बड़ी पूंजी

और राष्ट्रपति के रूप में उनका मार्गदर्शन और इस सब के साथ-साथ उनका मेरे प्रति विशेष स्नेह उनकी आत्मीयता यह मेरी बहुत बड़ी पूंजी रही है. मैंने उनके जीवन में जिया है. समझा है. उनकी कार्य क्षमताओं को जितना जाना है, मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि श्री रामनाथ कोविंद जी की ऑटोबायोग्राफी अपने आप में भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक धरोहर बनेगी.

देश की नई पीढ़ी पढ़े

गोविंद जी की जीवन यात्रा समाज और राष्ट्र के लिए उनका योगदान, ऐसा कितना कुछ है जिसके बारे में मैं विस्तार से बात कर सकता हूं. लेकिन बुक रिलीज में केवल कर्टन रेजर ही होना चाहिए. गोविंद जी की जीवन यात्रा को आप उनके शब्दों में जानें उनकी लेखनी को उनके अनुभवों को देश की नई पीढ़ी पढ़े.

इसे भी पढ़ें. ‘आज भी मैं मां की कमी महसूस करता हूं’, कार्यक्रम के दौरान अपनी मां को याद कर भावुक हुए PM Modi

Latest News

करनाल में हादसाः खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत, दो घायल

Karnal Accident: बुधवार की सुबह करनाल जिले में काछवा-बहलोलपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना हो गई. बहलोलपुर गांव के पास...

More Articles Like This

Exit mobile version