Reasi Bus Attack: “यह हमला जानबूझकर किया गया…”, रियासी आतंकी हमले पर बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले- ‘पाकिस्तान के साथ शुरू करना होगा युद्ध’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Reasi Bus Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिवखोड़ी धाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर रविवार शाम को आंतकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. आंतकियों की ओर से किए गए इस फायरिंग में बस चालक को गोली लगी. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस घटना में चालक सहित 10 लोगों की मौत हुई है. वहीं 41 श्रद्धालु घायल हुए हैं. वहीं, अब इस आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्‍होंने कहा, मेरा मानना ​​है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो चुका है. यह हमला जानबूझकर किया गया था, ताकि डर पैदा किया जा सके. क्योंकि, पीएम मोदी तीसरी बार सरकार बना रहे हैं, लेकिन, अगर ऐसी घटनाएं होती रहीं, तो हमें पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू करना होगा… बहुत सारे आतंकवादी पीओके के जरिए भारत में घुसते हैं.”

मुआवजे का एलान

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बस पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए एलजी मनोज सिन्हा ने 10-10 लाख रुपये की मुआवजा देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्‍होंने घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़े: Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version