Rishi Sunak: ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने पत्नी संग बंगलूरू के मठ में की पूजा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rishi Sunak: इन दिनों ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत की निजी यात्रा पर हैं. ऋषि सुनक ने बुधवार को बंगलूरू के जयनगर इलाके में स्थित राघवेंद्र स्वामी मठ में अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान सुनक के सास-ससुर, सुधा मूर्ति और एनआर नारायणमूर्ति भी मौजूद रहे. सुधा मूर्ति राज्यसभा की सदस्य हैं और एनआर नारायणमूर्ति देश की शीर्ष आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं. भगवान का आशीर्वाद लेते हुए सुनक दंपति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं.

ऐसे समय ऋषि सुनक भारत आए हैं, जब हाल ही में कंजर्वेटिव पार्टी में ऋषि सुनक की जगह एक अश्वेत महिला केमी बेडेनॉक को पार्टी का नेता चुना गया है. ब्रिटेन में इस पद को हासिल करने वाली वे पहली अश्वेत महिला हैं. 44 साल की बेडेनॉक ने पार्टी लीडर के पद के लिए हुए चुनाव में 57 प्रतिशत वोट हासिल किए और रॉबर्ट जेनरिक को हराया. ऋषि सुनक ने आम चुनाव में हार के बाद ही कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था और दिवाली पर आधिकारिक तौर पर पद छोड़ दिया था.

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version