< ">

अमेरिका से भी बेहतर होंगी भारत की सड़कें… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Infrastructure in India: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भविष्‍य में भारत का रोड इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर अमेरिका से भी बेहतर होगा. उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि कुशल राजमार्ग, जलमार्ग और रेलवे लॉजिस्टिक लागत को कम कर सकते हैं और अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा दे सकते हैं. मालूम हो कि भारत वि‍कसित देश की ओर बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना भारत के लोगों को दिखाया है, उसे साकार करने के लिए सभी मंत्रालयों ने कमर कर ली है. वहीं देश के इंफ्रा को और बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लगातार काम कर रहे हैं. अब उन्होंने देश के सड़क बुनियादी ढांचा का ऐसा खाका खींचा है, जिससे जानकर हर कोई हैरान है.

ऐसे दे सकते हैं इकोनॉमी को बूस्ट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा. उन्होंने सड़कों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने वाले सलाहकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि वे घर बैठे ही यह डॉक्‍यूमेंट तैयार करते हैं.

कैनेडी के कथन को किया याद

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल में सड़क एवं पुल निर्माण में नवीनतम उभरते रुझान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने याद दिलाया कि जब वे महाराष्ट्र में मंत्री थे, तो उनके दफ्तर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी का एक कथन लिखा था, अमेरिकी सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका समृद्ध है, बल्कि अमेरिका इसलिए समृद्ध है क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं.

अमेरिका से बेहतर होंगी सड़कें

नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मित्र रतन टाटा, जिनका इस महीने की शुरुआत में देहांत हो गया था, ने मंत्री के कार्यालय में आने के दौरान कई बार उनसे इस उद्धरण के बारे में पूछा था. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में, भारतीय रोड इन्‍फ्रा अमेरिका से भी बेहतर होगा. हम ऐसा करेंगे. आापको बता दें कि वर्तमान वित्त वर्ष के बजट में भारत सरकार ने कैपेक्स पर 11.11 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें :- कनाडा में खालिस्तानी बेलगाम! वैंकूवर में भारतीय कांसुलेट के सामने किया प्रदर्शन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version