Rozgar Mela: PM मोदी ने बांटे 70 हजार नियुक्ति पत्र, बोले- NDA और BJP सरकार की नई पहचान बन गया हैं रोजगार मेला

नई दिल्लीः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 70,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ये रोजगार मेले NDA और भाजपा सरकार की नई पहचान बन गए हैं. आज एक बार फिर 70 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं. मुझे खुशी है कि भाजपा के शासन वाली राज्य सरकारे भी लगातार इस तरह के रोजगार मेले आयोजित कर रही हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में निजी और सरकारी सेक्टर दोनों ही जगह नौकरियों के निरंतर नए मौके बन रहे हैं. बहुत बड़ी संख्या में हमारे नौजवान स्वरोजगार के लिए भी आगे आ रहे हैं. गारंटी के बिना बैंक से लोन दिलाने वाली मुद्रा योजना ने करोड़ों युवाओं की मदद की है. सरकार से मदद पाने वाले नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में चल रहा यह रोजगार अभियान पारदर्शिता और सुशासन का भी प्रमाण है. हमने देखा है कि कैसे हमारे देश में परिवारवादी राजनीतिक दलों ने हर व्यवस्था में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया. जब सरकारी नौकरी की बात आती थी तो भी ये भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार ही करते थे. हमारी सरकार ने इसे खत्म किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है. स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है. सरकार से मदद पाकर स्वरोजगार शुरू करने वाले हजारों नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version