Sakshi Murder Case: तीन दिन बढ़ी साक्षी के कातिल की पुलिस कस्टडी, आरोपी पूछताछ में कर रहा गुमराह

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बीते दिनों ताबड़तोड़ चाकू से वार कर 16 वर्षीय लड़की की हत्या की वारदात हुई थी। दिल्ली पुलिस ने इस वारदात के आरोपी साहिल को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन दिन के लिए आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है। मालूम हो कि आरोपी साहिल को गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था

मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को बीते सोमवार को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। आरोपी पूछताछ में पुलिस को गुमराह कर रहा है।

साहिल का साइको एनालिसिस टेस्ट संभव

साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल पूछताछ में लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। आरोपी से सच और हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के लिए अब पुलिस अधिकारी उसका साइको एनालिसिस टेस्ट करवाने की तैयारी कर रहे हैं। इस टेस्ट के जरिये विशेषज्ञ आरोपी से बातचीत कर हत्याकांड से जुड़ी कड़ियों को जोड़ेंगे।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों की माने तो जल्द ही टेस्ट करवाया जाएगा। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस की तह तक जाने के लिए साहिल का टेस्ट करवाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। मनोचिकित्सक टेस्ट करेंगे। करीब तीन घंटे चलने वाले इस टेस्ट में साहिल के परिवार, उसके दिनचर्या, दोस्तों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

इसके अलावा उसके सपनों और रहन-सहन के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। ऐसा करने के बाद एक्सपर्ट साहिल के दिमाग में चल रहे बातों को पढ़ सकेंगे। मालूम हो कि इससे पूर्व श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी आफताब का साइको एनालिसिस टेस्ट करवाया था। इससे पुलिस को काफी मदद मिली थी।
मालूम हो कि बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बीते रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक बीच सड़क पर नाबालिग लड़की पर ताबड़तोड़ 30 से अधिक बार चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

वारदात के दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया था। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसका दिल नहीं भरा और उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया था। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया था। सोमवार की दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने यूपी के बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार किया गया था।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version