Salim Dola: सात समंदर पार से भारत लाया गया दाऊद का खास ड्रग माफिया सलीम डोला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Underworld Don Salim Dola: सात-समंदर पार तक ड्रग्स का धंधा चलाने वाले ड्रग डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला को भारत लाया गया है. सलीम को दिल्ली टेक्निकल एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किया गया है. खुफिया विभाग के एक ऑपरेशन के बाद इंटरनेशनल एजेंसियों के साथ मिलकर सलीम डोला को भारत डिपोर्ट कराया गया है. फिलहाल, डोला से खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.

एक विशेष विमान से आज सुबह सलीम डोला को दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है. यहां खुफिया एजेंसियां डोला से पूछताछ कर रही हैं. इन्क्वायरी के बाद डोला को मुंबई पुलिस को हैंडओवर किया जाएगा. डोला को इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था और आज सुबह इसे इस्तांबुल से भारत डिपोर्ट किया गया है.

कौन है सलीम डोला?

मुंबई के अंडरवर्ल्ड और ड्रग तस्करी की दुनिया में बड़ा नाम बन चुका सलीम डोला 1960 में भायखला में पैदा हुआ था. शुरुआत मामूली स्तर पर गुटखा तस्करी से करने के बाद वह धीरे-धीरे नशे के बड़े अवैध कारोबार में बढ़ता चला गया और ड्रग माफिया बन गया.

Latest News

PM मोदी ने सिक्किम को दी 4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले-पिछली सरकारों ने यहां की जरूरतों को किया नजरअंदाज

Sikkim: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के गंगटोक स्थित पालजोर स्टेडियम से राज्य के विकास को नई...

More Articles Like This

Exit mobile version