SC ने जारी किया जस्टिस Yashwant Verma के घर के अंदर का वीडियो, बोरियों में भरे दिखाई दिए अधजले नोट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर लगी आग में अधजले नोटों के बंडलों की वीडियो और तस्वीरें सामने आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड से मिले सबूतों को सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन भी कर दिया गया है.

बोरियों में मिले अधजले नोट

इस मामले से संबंधित एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस कमरे में आग लगी थी, वहां आग बुझने के बाद 4-5 अधजली बोरियां पाई गईं. इन बोरियों में भारतीय मुद्रा के अवशेष मिले हैं. SC ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है.

इस समिति में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी.एस. संधावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट की जज जस्टिस अनु शिवरामन शामिल हैं. साथ ही, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को निर्देश दिया गया है कि फिलहाल जस्टिस यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपा जाए.

आरोपों को जस्टिस वर्मा ने किया खारिज

अपने ऊपर लगे आरोपों को जस्टिस यशवंत वर्मा ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने स्टोर रूम में कभी नकदी नहीं रखी. जस्टिस वर्मा ने इसे उनके खिलाफ रची गई साजिश बताया है. दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को दिए अपने लिखित जवाब में जस्टिस वर्मा ने कहा कि उन्हें फंसाने और उनकी छवि खराब करने के इरादे से यह झूठे आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि न तो उन्हें जली हुई नोटों की कोई बोरी दिखाई गई और न ही उनके पास कोई ऐसी चीज सौंपी गई है.
Latest News

Budget 2026: AI बनेगा भारत की अर्थव्यवस्था का इंजन, IndiaAI मिशन का विस्तार और ₹40,000 करोड़ का ऐलान

Budget 2026 में वित्त मंत्री ने AI को भारत की अर्थव्यवस्था का अगला बड़ा इंजन बताया है. सरकार ने IndiaAI मिशन के विस्तार के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए ₹40,000 करोड़ के फंड का ऐलान किया है. इसका मकसद AI हार्डवेयर, स्टार्टअप्स और स्वदेशी AI मॉडल को मजबूती देना है.

More Articles Like This