Shivpuri: जेसीबी ने नाग को कुचला, नागिन घंटों करती रही विलाप, Video Viral

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां नाग की मौत होने पर उसके शव के पास ही नागिन घंटों बैठी रही. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र के छितरी गांव में सफाई के दौरान काम में लगी एक जेसीबी की चपेट में आने से एक नाग की मौत हो गई. जबकि, उसकी साथी नागिन बुरी तरह से घायल हो गई. नाग की मौत के गम में नागिन उसके शव के पास ही बैठी रही.
नाग-नागिन के साथ हुई इस घटना की सूचना नरवर में रहने वाले सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई. सलमान तुरंत छितरी गांव पहुंचे और देखा कि जेसीबी की चपेट में नाग-नागिन आ गए हैं. सलमान ने बताया, नाग की मौत हो चुकी थी. जबकि, नागिन नाग के शव के पास ही बैठी थी. सलमान ने नागिन को देखा तो पता चला कि उसके निचले हिस्से में चोट आई है. सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया, घटनास्थल पर मौजूद दृश्य से ऐसा लगा कि दोनों नाग-नागिन का जोड़ा पिछले कई वर्षों से साथ में रह रहा था.
सर्दी के मौसम में सांप धूप सेंकने बाहर निकलते हैं. इसी दौरान खेत में काम में लगी जेसीबी से नाग-नागिन घायल हुए हैं. जेसीबी की चपेट में आने से नाग की तो मौत हो गई, जबकि नागिन बुरी तरह घायल हो गई. उन्‍होंने बताया, नागिन के भी बचने की संभावनाएं बहुत कम है. फिर भी नागिन का उपचार कर जंगल में छोड़ दिया गया. दूसरी तरफ नाग-नागिन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. कई लोगों ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो–

–आईएएनएस
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version