सेशन से ज्यादा समय तो लग गया आने में…, एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम पर ली चुटकी

Shubhanshu Shukla Astronaut : एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने कर्नाटक में बेंगलुरु ट्रैफिक जाम को लेकर मजाकिया लहजे में एक बयान दिया जो कि वर्तमान में चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि बेंगलुरु टेक समिट में हिस्सा लेने पहुंचे शुभांशु शुक्ला ने कहा कि जितने समय मुझे कार्यक्रम करना है, उससे ज्‍यादा समय तो मुझे यहां आने में लग गया. ऐसे में उनकी यह बात सुनकर लोग खिलखिलाकर हंसने लगे. उन्‍होंने ये भी कहा कि मैं इतना समय खर्च करके बड़ी मेहनत से यहां आया हूं, ये भी आपको देखना चाहिए.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एस्ट्रोनॉट और IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बेंगलुरु टेक समिट 2025 में अपने सेशन की शुरुआत शहर के ट्रैफिक जाम पर एक मजेदार कमेंट के साथ की. इस दौरान उन्होंने कहा कि “मैं बेंगलुरु के दूसरी तरफ मारतहल्ली से आया और इस प्रेजेंटेशन में लगने वाले समय से तीन गुना ज्यादा वक्त सिर्फ वेन्यू तक पहुंचने में लगा है.

प्रियांक खरगे ने फ्यूचर मेकर्स कॉन्क्लेव को किया संबोधित

बता दें कि इसके कुछ ही देर बाद IT मिनिस्टर प्रियांक खरगे ने भी फ्यूचर मेकर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया और कहा कि बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम का जिक्र किया और इसे शहर की व्यस्तता से जोड़ने के बाद भरोसा दिलाया कि सरकार इसे दुरुस्त करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी.

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला

इसके साथ ही ये भी बता दें कि एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन भी हैं. इतना ही नही बल्कि वह गगनयान मिशन के लिए तय किए गए अंतरिक्ष यात्रियों की लिस्ट में भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, शुभांशु शुक्ला एक अनुभवी टेस्ट पायलट हैं. इसी साल जुलाई में, शुभांशु शुक्ला ने Axiom Mission 4 में भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा किया था.

इसे भी पढ़ें :- कोलकाता समेत इन राज्यों में भूकंप के लगे करारे झटके, लोगों में दहशत

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version