लखनऊ में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का हुआ भव्य स्वागत, सीएम योगी करेंगे सम्मानित

Lucknow: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लौटने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का सोमवार को अपने गृहनगर लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया. करीब 20 दिन बाद शुभांशु 15 जुलाई को धरती पर लौटे थे. करीब एक साल बाद स्वतंत्रता दिवस-2025 के दो दिन बाद यानी 17 अगस्त को वे अपने वतन भारत पहुंचे और आज यानी सोमवार 25 अगस्त को करीब 9 बजे वे लखनऊ पहुंच गए हैं. इससे पहले उनका लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ और एयरपोर्ट से गोमती नगर तक उनकी कार परेड आयोजित की गई.

शुभांशु शुक्ला का बच्चों ने किया स्वागत

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का एयरपोर्ट पर Astronaut बनकर बच्चों ने स्वागत किया. चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उनके माता-पिता व परिजनों के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मेयर सुषमा खर्कवाल ने उनका स्वागत किया और गाड़ी में बैठकर रोड शो निकालते हुए गोमतीनगर स्थित सीएमएस के लिए रवाना हुए. शुभांशु ने इसी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. यहां पर उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है.

योगी सरकार शाम 4 बजे शुभांशु शुक्ला का करेगी सम्मान

शुभांशु शुक्ला का रोड शो सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर एक्सटेंशन के लिए रवाना हुआ. एयरपोर्ट से सीएमएस स्कूल की दूरी करीब 20 किमी है. यहां पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके बाद लखनऊ में योगी सरकार की ओर से शाम 4 बजे भी एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंत्रियों समेत भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें:-फतेहपुरः बारिश बनी काल, ढहा कच्चा मकान, मां-बेटे की मौत, पांच गंभीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version