Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, राजस्थान में स्कूल-कॉलेज बंद, यूपी और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: अगस्त का महीना लगभग खत्म हो रहा है. लेकिन, देशभर में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज 25 अगस्त को तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी. वहीं, राजस्थान के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बूंदी, टोंक और धौलपुर जैसे शहरों में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानियाँ बढ़ा दी हैं. यूपी और बिहार के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का दौर लगातार जारी है. आईएमडी ने देश के कई और राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है, आज सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है. आईएमडी ने आज पूरे दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें, इसके बाद पूरे अगस्त तेज बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि बल्की बूंदाबांदी बनी रहेगी.

राजस्थान में 13 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद:

राजस्थान के 13 जिलों में अगले दो दिनों तक स्कूल और कॉलेज बंद रहने की घोषणा की गई है. जयपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी और कोटा में पहली से 12वीं तक के स्कूल इस दौरान बंद रहेंगे. आईएमडी के अनुसार, इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पाली, जालौर और सिरोही जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

यूपी में तेज बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज तेज बारिश की संभावना है. अयोध्या में भी बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में भी बारिश की उम्मीद है. हालांकि बिजली गिरने को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

इसके अलावा सिद्धार्थनगर, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, महराजगंज, आगरा, मथुरा, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, संतकबीरनगर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, अमेठी, रायबरेली, कानपुर और प्रयागराज में भी आज अच्छी बारिश होने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में मौसम काफी उथल-पुथल वाला है. उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. आईएमडी के अनुसार आज कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टेहरी और उत्तरकाशी जिलों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा हुआ है.

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बादल फटने से बाढ़ आ गई है, जिससे नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लिए अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version