फतेहपुरः बारिश बनी काल, ढहा कच्चा मकान, मां-बेटे सहित तीन की मौत, चार गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के फतेहपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक गरीब परिवार के लिए बारिश काल बन गई. कच्चा मकान गिरने से जहां मां-बेटा सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली.

बारिश के बीच लोगों के सोने के दौरान भोर में गिरा मकान

जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी मुकेश बाजपेई परिवार के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहे थे. बारिश के बीच सोमवार को भोर में करीब 4.30 बजे कच्चा मकान गिर गया. जिसके मलबे में परिवार के सात सदस्य दब गए.

दुर्घटना में इनकी हुई मौत

घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा के बीच मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए. काफी प्रयास के बाद सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया. सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मुकेश बाजपेई (50 वर्ष) और उनकी मां माधुरी देवी (85 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया.

इन घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मुकेश की पत्नी रन्नो देवी (50 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बेटियां क्षमता (22), प्रकाशनी (15), कामिनी (13) और बेटा प्रखर (11 वर्ष) का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल और बाद में अस्पताल पहुंचे.

राजस्व टीम ने लिया घटनास्थल का जायजा

कोतवाली प्रभारी ने घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. मालूम हो कि फतेहपुर जिले में रुक-रुककर 24 घंटे से तेज और धीमी बारिश हो रही है.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version