विशाखापत्तनम मंदिर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Simhachalam Temple Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा हो गया है. विशाखापट्टनम के श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग घायल हुए हैं. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. साथ ही मृतक के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के बयान के हवाले से बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.”

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से तीन महिलाओं समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया था. साथ ही उन्होंने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर लिखा, “श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी के चंदनोत्सव के दौरान दीवार गिरने से श्रद्धालुओं की मौत से मैं बहुत दुखी हूं. भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से हुई इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैंने वहां के हालात के बारे में जिला कलेक्टर और एसपी से बात की है. मैंने घायलों को इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं. मैं समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं.”

कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर गिरी दीवार

बुधवार को शुरू होने वाले वार्षिक उत्सव चंदनोत्सवम (Simhachalam Temple Accident) के दौरान दर्शन के लिए टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर दीवार गिर गई. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा अन्य विभागों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि मलबे से आठ शवों को निकाला गया और किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया. मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- Kolkata Fire: कोलकाता के होटल में लगी आग से 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version