26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा खत्म की अपनी भूख हड़ताल, इन शर्तों पर लिया ये बड़ा फैसला

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonam Wangchuk: पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है. उन्होंने बीती रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म की है. अनशन खत्म करने के बाद वांगचुक ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है.

Sonam Wangchuk ने शेयर किया पोस्ट

बीती रात सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिथा, ‘अभी-अभी केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख के एपेक्स बॉडी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के बाद अपना खत्म कर दिया. इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुलाकात कर या पत्र पर हस्ताक्षर करके मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था. यह फैसला कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं जल्द ही एक वीडियो में इन शर्तों की विस्तृत जानकारी दूंगा. इस बीच, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें.’

जेपी नड्डा ने गीतांजलि से की मुलाक़ात

वहीं, जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो से सरकार का भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई, 2026 को संसद तक मार्च में शामिल होने वालों के खिलाफ मामले दर्ज न करने को लेकर सकारात्मक रुख अपना रही है.’

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने दिया बयान

इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘हम खुश हैं. हमने कल भी पत्र लिखकर सोनम सर से उपवास खत्म करने का अनुरोध किया था. यह आंदोलन जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जारी रहेगा. हम बहुत खुश हैं कि सरकार हमारा अनुरोध मान गई है कि बातचीत न्यूट्रल जगह पर हो. बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है.’

ये भी पढ़ें- जल्द अपना पुराना वजन वापस पाएं, अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की खास अपील

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version