भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की दो दिन में हो सकती है मौत, दिल्ली HC में दायर की गई याचिका

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 17 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वो परीक्षा पेपर लीक और भर्ती विवादों के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं. हालांकि, दिन-ब-दिन उनकी हालत ख़राब होती जा रही है. ऐसे में उनकी भूख हड़ताल को खत्म करा उन्हें खाना खिलाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक का साढ़े 8 किलो वजन घट गया है. उनकी ये हालत देखते हुए लग रहा कि दो दिन के अंदर उनकी मौत हो सकती है. 

राकेश कुमार सैनी ने दायर की याचिका

बता दें कि कार्यकर्ता और वकील राकेश कुमार सैनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि अगर सोनम वांगचुक अपनी भूख हड़ताल आगे जारी रखते हैं तो दो दिन के अंदर उनकी मौत हो सकती है. साथ ही याचिका में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को उचित निर्देश देने की भी अपील की गई है. जिसमें कहा गया है कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाया है और उन्हें जबरन खाना खिलाया जाए.

लगातार बिगड़ रही Sonam Wangchuk की हालत

दायर की गई याचिका में बताया गया कि वांगचुक की हालात लगातार बिगड़ती जा रही है. अगर उनकी मौत हो जाती है, तो ये देश-दुनिया के लिए बहुत शर्म की बात है. पिछले 17 दिन से  भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का वजन 8.5 किलोग्राम घट गया है. वहीं, उनका बीपी घटकर 107/70 एमएमएचजी हो गया है और ब्लड सूगर का लेवल घटकर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए कहा कि लोगों की जान दांव पर लगी है.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर बैठे हैं

हालत बिगड़ने के बाद आज 18वें दिन भी सोनम वांगचुक अनशन पर बैठे हैं. वो काफी कमजोर हो गए हैं. फ़िलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं. बता दें कि वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सोनम वांगचुक अनशन पर बैठे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- FBI का बड़ा एक्शनः अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गैंगस्टर मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version