Assam Floods: राहुल गांधी ने की बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात, राहत शिविर का किया दौरा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Rahul Gandhi Assam Visit: असम में इन दिनों भीषण बाढ़ कहर बरना पर रही है. 29 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण करीब 24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. इस प्राकृतिक आपदा में करीब 78 लोगों की मौत हो चुकी है. ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार, 08 जुलाई को असम के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका दुख दर्द बांटा.

फिलहाल वह सिलचर में हैं. सिलचर पहुंचने पर मणिपुर के पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह ने उनका स्वागत किया. उसके बाद राहुल गांधी ने फुलरताल के थलाई में युवा देखभाल केंद्र में राहत शिविर का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों का हाल जाना.

यह है पूरे दिन का कार्यक्रम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के फुलरताल में एक राहत शिविर का दौरा किया. इसके बाद वह मणिपुर जाएंगे और तीन अलग-अलग स्थानों पर बने राहत शिविरों का दौरा करेंगे. वे आज शाम मणिपुर के राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़े: Indonesia: सुलावेसी द्वीप में सोने की खदान में भूस्खलन, 12 की मौत, कई मिट्टी में दबे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version