Bihar: अमित शाह से मिले बिहार BJP के नेता, किया यह आग्रह

Must Read

नई दिल्लीः मंगलवार को बिहार के बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मिला. इस दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की नीतीश कुमार सरकार से रिपोर्ट मांगने का अनुरोध किया.

भाजपा के बिहार प्रमुख सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री से मिला। इनमें सांसद राम कृपाल यादव, गोपाल जी ठाकुर और अशोक कुमार यादव शामिल थे. चौधरी ने शाह से मुलाकात के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से विफल है, चाहे वह मुहर्रम के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में हुई झड़पों की घटनाएं हों या राज्य में दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं हों.’

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और राज्य में अपराधियों को संरक्षण दे रही है. चौधरी ने कहा, ‘हमने इस संबंध में आज गृहमंत्री शाह से मुलाकात की और उनसे राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगने का आग्रह किया.’

शनिवार को बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में मुहर्रम के दिन दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई. जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को कमान संभालनी पड़ी. बिहार भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘भागलपुर, कैमूर, गया, दरभंगा, मोतिहारी और कटिहार में (दो समुदायों के बीच) संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि सरकार तुष्टिकरण में लिप्त थी और कोई पुलिस बल तैनात नहीं किया गया था.’

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This