Road Accident: MP में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी बस, 3 की मौत, कई घायल

Katni Bus Accident: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तेज रफ्तार बस ने तीन बाइक सवार युवकों को रौंद दिया, जिसके बाद बस भी पलट गई. हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई. वहीं बस में सवार 20 से 25 यात्री घायल हो गए हैं.

बता दें कि यह हादसा कटनी जिले के स्लीमनाबाद के सलैया गांव के पास हुआ है. जहां शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे यात्रियों से भरी बस जा रही थी. इसी दौरान बस ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बस बाइक सवार तीन युवकों को रौदंते हुए पलट गई. बस पलटते ही चीख-पुखार मच गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने लोगों को निकालने का काम किया.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में सवार 20 से 25 यात्री घायल हैं.

ये भी पढ़ेंः लद्दाख में Rahul Gandhi ने रैली को किया संबोधित, BJP और RSS को लेकर कही ये बड़ी बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version