Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस

Aaj Ka Mausam: गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीे-एनसीआर के लोगों को आखिरकार गर्मी से थोड़ी राहत मिल ही गई. बता दें कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वीरवार (आज) सुबह-सुबह तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई. आईएमडी का कहना है कि आगामी 2 जुलाई तक Delhi-NCR में हल्की से मध्यईम बारिश होने के ही आसार हैं.

ये भी पढ़े:- Lucknow: अब भाजपा से जुड़ना चाहते हैं सपा, बसपा और कांग्रेस के वोटरः डा. दिनेश शर्मा

Delhi में समय से पहले पहुंचा था मानसून
समय से पहले मानसून के आने से दिल्लीन के लोगों को उम्मीद थी कि मानसून की बारिश जारी रहेगी. लेकिन, दिल्लीवासियों को बारिश के अलग-अलग रंग देखने को मिल रही है. कही हल्की बारिश, तो कही तेज धूप निकल रही है. गर्मी की मार झेल रहे लोगो को तेज बारिश का इंतजार है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया. आईएमडी ने गुरूवार को भी आंशिक बादल रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version