Aaj Ka Mausam: गोवा से लेकर बिहार-बंगाल तक झमाझम बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, पंजाब, हरियाणा, गुजरात सहित देश के कई हिस्‍सों में खूब बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात के जूनागढ़ में 398 मिमी बारिश हुई है. वहीं हसनापुर बांध ओवरफ्लो हो गया है. आईएमडी की मानें तो उत्तर पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत और बिहार से लेकर पश्चिम-बंगाल तक आगामी 5 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. महाराष्‍ट्र और गुजरात में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़े:- Hathras Roadways Bus Viral Video: रोडवेज बस में नग्न युवती संग कंडक्टर की रासलीला, देखें वीडियो

जामनगर, कच्छ, जूनागढ़ और नवसारी जिले बारिश होने की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इन जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है. कच्छ के गांधीधाम रेलवे स्टेशन में भी जलभराव हुआ है. राज्य के ज्यादातर निचले हिस्‍सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. जूनागढ़ जिले के निचले इलाके में पानी से बचने के लिए दो लोग बिजली के खंबे पर चढ़ गए थे, जिन्हें कई घंटे बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया.

भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में आगामी 3 से 4 दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने गोवा में भी 4 जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 27 मिमी बारिश हुई है और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version