PM मोदी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम, मंदिर निर्माण प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. उन्होंने संसद के पीएम कक्ष में पीएम मोदी से मुलाकात की. इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को विश्व की प्रथम कल्कि कथा और श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट किया. मालूम हो कि संभल में श्री कल्कि धाम का निर्माण कार्य जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर का शिलान्यास किया था.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शेयर की तस्वीरें

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से हुई मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय संसद के PM कक्ष में आज भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट और विश्व की प्रथम “कल्कि कथा” के प्रसाद एवं श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट करने का “सौभाग्य” प्राप्त हुआ.” इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास और इसके मॉडल का अनावरण किया था. श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं. कार्यक्रम में संतों ने अंगवस्त्र पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया था. इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को स्मृति चिह्न भेंट किया और यहां आए सभी अतिथियों का स्वागत किया था. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई संत, धार्मिक नेता और अन्य लोग शामिल हुए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version