विपक्ष के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार मोदी सरकार, हंगामेदार होने वाला है मानसून सत्र

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

All Party Meeting: सोमवार, 21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक हुई.  सरकार ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि वह संसद के मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर प्रतिक्रिया संबंधी मांग का भी उचित जवाब देने को तैयार है. जानकारी के अनुसार,  सरकार द्वारा रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण, पहलगाम आतंकवादी हमला और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘संघर्षविराम’ के दावों समेत विभिन्न मुद्दे उठाए.

सरकार सभी मुद्दों पर देगी उचित जवाब 

केंद्र सरकार ने सदन के सुचारू संचालन के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार एवं विपक्ष के बीच समन्वय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ट्रंप के दावों को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर संसद में उचित जवाब देगी. किरेन रिजिजू ने जोर देकर कहा कि सरकार नियमों एवं परंपराओं के अनुरूप संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है.

सर्वदलीय बैठक में ये नेता रहे शामिल

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और उनके सीनियर मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सरकार का प्रतिनिधित्व किया. सर्वदलीय बैठक में भाग लेने वालों में कांग्रेस के गौरव गोगोई एवं जयराम रमेश, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)-शरदचंद्र पवार की सुप्रिया सुले, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के टी आर बालू और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-ए) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले रहे.

सदन में विपक्ष इन मुद्दों को उठाएगा

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 24 दलों के प्रमुख नेताओं ने संसद का मानसून सेशन शुरू होने से पहले शनिवार को फैसला किया था कि वे पहलगाम आतंकवादी हमले, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अचानक रोके जाने, भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के बीच मध्यस्थता संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे, बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे.

ये भी पढ़ें :- FY26 की पहली तिमाही में 76% बढ़ा IOB का मुनाफा

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version